राज्यसभा का कार्यकाल कितना होता है?

How much is the tenure of the Rajya Sabha?

(A) 4 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) कभी भंग नहीं होती

parliament

Answer : कभी भंग नहीं होती

राज्यसभा का कार्यकाल कभी भंग नहीं होता है। क्योंकि यह एकस्थायी सदन है। इसके सदस्यों का कार्यकाल छ: वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष बाद सेवानिवृत हो जाते है। राज्यसभा के सदस्यों की अधिक से अधिक संख्या 250 हो सकती है। सदस्यता के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 30 वर्ष है। वर्तमान समय में यह संख्या 245 है। इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते हैं। ये ऐसे व्यक्ति होते हैं जिन्हें कला, सा​हित्य, विज्ञान, समाजसेवा या सहकारिता के क्षेत्र में विशेष ज्ञान या अनुभव है। शेष 233 सदस्य संघ की इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं। सनद रहे कि भारत की संसद राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा से मिलकर बनती है।
Tags : राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी संसद
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Ka Karyakal Kitna Hota Hai