राष्ट्रीय आम दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 02 जून
(C) 22 जुलाई
(C) 21 मई
(D) 25 जुलाई

important-days

Answer : 22 जुलाई

Explanation : राष्ट्रीय आम दिवस 22 जुलाई को मनाया जाता है। भारत मे राष्ट्रीय आम दिवस मनाने का उद्देश्य रसदार और स्वादिष्ट फल आम (Mango) के बारे में अधिक जानना और समाज मे इसका प्रचार-प्रसार करना है। आम का वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका है और यह काजू परिवार (एनाकार्डिएसी) का एक सदस्य है। आम विटामिन ए, सी, और डी के समृद्ध स्रोत हैं। भारत में 5000 साल पहले आम की खेती की जाती है। यह भारत के लोकगीतों और धार्मिक समारोहों से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है। आम का Mango नाम अंग्रेजी और स्पैनिश भाषी देशों में बोला जाना जाता है, वह मलयम ‘मन्ना’ से लिया गया है। आम के पेड़ लगभग 1700 मे ब्राजील में लगाये गए थे और लगभग 1740 में यह वेस्ट इंडीज तक पहुंच गया। दुनिया मे सबसे अधिक इस रसदार फल की खेती ठंढ से मुक्त उष्णकटिबंधीय जलवायु में की जाती है।

गर्मी के दिनों में आम लोगों की पहली पसंद होती है। मैंगो शेक, स्मूधी, मैंगो केक, मैंगो आइसक्रीम, जैसे अनेक व्यंजन हैं जो आम प्रेमियों द्वारा पसंद किए जाते हैं। इसी लिए 22 जुलाई को राष्ट्रीय आम दिवस या मैंगो दिवस के रूप में मनाया जाता है। केरल में, कन्नूर जिले के कन्नपुरम को हिंदू के अनुसार ‘स्वदेशी मैंगो हेरिटेज एरिया’ घोषित किया गया है। कन्नपुरम आम की विभिन्न देशी किस्मों का घर है। इस पंचायत विस्तार मे आम की 200 से अधिक किस्मे उगाई जाती है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Aam Divas Kab Manaya Jata Hai