वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्यपाल कौन है?

(A) लालजी टंडन
(B) कल्याण सिंह
(C) आनंदीबेन पटेल
(D) मफतभाई पटेल

Anandiben Patel

Answer : आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel)

Explanation : वर्तमान में मध्यप्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel) है। पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tondon) का बीमारी से निधन के बाद 24 जुलाई 2020 को उन्हें उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के राज्यपाल (MP Governor) पद की जिम्मेदारी दी गई। राष्ट्रपति भवन के आदेश अनुसार जब तक मध्य प्रदेश का नया गवर्नर नियुक्त नहीं हो जाता, तब तक आनंदीबेन पटेल वहां का कार्यभार भी संभालेगी। आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। उन्होंने 1 जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद शपथ ली थी।

लालजी टंडन को 2018 में बिहार का गवर्नर बनाया गया था। इसके बाद 2019 में उन्हें मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। लखनऊ में लालजी टंडन की लोकप्रियता समाज के हर समुदाय में थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के काफी करीबी और अहम सहयोगी भी थे। 2004 में लोक सभा के चुनाव की पूर्व संध्या पर अपने जन्म दिवस के अवसर पर साड़ी बांट रहे थे जिसमे भगदड़ मच गई और 21 महिलाओं की मौत हो गई। बाद में टंडन को सभी आरोप से मुक्त कर दिया गया। 85 वर्ष की उम्र में 11 जून 2020 को सांस लेने में परेशानी, बुखार और पेशाब में दिक्‍कत के कारण अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। जहां उनका निधन हो गया।
Tags : भारत के राज्यपाल राजव्यवस्था प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ke Rajyapal Kaun Hai