राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई कितनी होती है?

(A) 2:3 के अनुपात अनुसार
(B) 9:6 के अनुपात अनुसार
(C) 3:2 के अनुपात अनुसार
(D) 4:6 के अनुपात अनुसार

Answer : 3:2 का अनुपात

Explanation : राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई 3:2 के अनुपात अनुसार होती है। यानि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में और तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरा में ही होगा। जबकि अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक होती है। बता दे कि भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को इसके वर्तमान स्‍वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था, जो 15 अगस्‍त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्‍वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी। इसे 15 अगस्‍त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया। अभी जो तिरंगा फहराया जाता है उसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। तिरंगे को आंध्रप्रदेश के पिंगली वैंकैया ने बनाया था।

केसरिया रंग : राष्ट्रीय ध्वज का सबसे ऊपरी केसरिया रंग बलिदान का प्रतीक है।
सफेद रंग : राष्ट्रीय ध्वज के बीच का सफेद रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक है।
हरा रंग : राष्ट्रीय ध्वज का हरा रंग खुशहाली समृद्धि और प्रगति का प्रतीक है।
राष्ट्रीय ध्वज का अशोक चक्र हर दिन के 24 घंटों को दर्शाता है और यह समय की बहुमूल्यता का प्रतीक है।
Tags : भारत का संविधान भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Rashtriya Dhwaj Ki Lambai Or Chorai Kitni Hoti Hai