राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात कितना होता है?

(A) 2:3 का अनुपात
(B) 5:5 का अनुपात
(C) 3:2 का अनुपात
(D) 3:6 का अनुपात

Answer : 3:2 का अनुपात

Explanation : राष्ट्रीय ध्वज का अनुपात 3:2 होता है। यानि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में और तीन रंगों केसरिया, सफेद और हरा में ही होगा। जबकि अशोक चक्र का कोई माप तय नही हैं सिर्फ इसमें 24 तिल्लियां होनी आवश्यक होती है। बता दे कि भारतीय राष्‍ट्रीय ध्‍वज को इसके वर्तमान स्‍वरूप में 22 जुलाई 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था, जो 15 अगस्‍त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्‍वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी। इसे 15 अगस्‍त 1947 और 26 जनवरी 1950 के बीच भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज के रूप में अपनाया गया। अभी जो तिरंगा फहराया जाता है उसे 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। तिरंगे को आंध्रप्रदेश के पिंगली वैंकैया ने बनाया था। आपको आश्चर्य होगा कि भारत में 21 × 14 फीट के झंडे केवल तीन जगह पर ही फहराए जाते हैं: कर्नाटक का नारगुंड किला, महाराष्ट्र का पनहाला किला और मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में स्थित किला।
Tags : भारत का संविधान भारतीय संविधान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Rashtriya Dhwaj Ka Anupat Kitna Hota Hai