राष्ट्रीय महिला आयोग में कितने सदस्य होते हैं?

(A) 3 सदस्य
(B) 4 सदस्य
(C) 5 सदस्य
(D) 7 सदस्य

national-commission-for-women

Answer : 5 सदस्य

राष्ट्रीय महिला आयोग में 5 सदस्य होते हैं। यह आयोग एक बहु-सदस्यीय निकाय है। यह निकास एक अध्यक्ष, पांच सदस्य और एक सदस्य-सचिव से मिलकर बनता है। राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के अनुसार आयोग के निम्न घटक होते हैं : • केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं कल्याण के लिए समर्पित किसी व्यक्ति को अध्यक्ष के रूप में नामित किया जायेगा। • सदस्यों के रूप् में योग्य, ईमानदार और प्रतिनिष्ठित व्यक्तियों में से 5 व्यक्तियों को नामित किया जायेगा। इनका चयन न्यायविदों, ट्रेड यूनियन, औद्योगिक क्षेत्र, महिलाओं से सम्बन्धित स्वैच्छिक संगठनों, प्रशासन, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, शैक्षिक अथवा सामाजिक कल्याण क्षेत्रों में किया जाता है। इनमें से किसी एक सदस्य का अनुसूचित जाति एवं जनजाति से सम्बन्धित होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय महिला आयोग की स्थापना 31 जनवरी, 1992 को हुई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की स्थापना राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के अंतर्गत एक सांविधिक निकाय के रूप में की गयी। भारत सरकार द्वारा 1974 में 'भारत में महिलाओं की स्थिति पर समिति' (The Committee on the Status of Women in India : CSWI) का गठन किया गया। इस समिति ने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास में तीव्रता लाने तथा शिकायत निवारण सुविधा की निगरानी के लिए एक राष्ट्रीय आयोग की स्थापना करने की अनुशंसा की। इसके साथ ही महिलाओं के लिए राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य योजना (National Perspective Plan for Women) सहित महिलाओं से संबंधित समितियों, आयोगों और योजनाओं ने महिलाओं के लिए एक शीर्ष निकाय के गठन की अनुशंसाएं की थीं। तदनुसार महिलाओं के अधिकारों और हितों की रक्षा, प्रोत्साहन और संरक्षण के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग का गठन किया गया।
Tags : आयोग
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Mahila Aayog Mein Kitne Sadasya Hote Hain