राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 12 अगस्त
(B) 15 मार्च
(C) 19 मई
(D) 10 जुलाई

Answer : 10 जुलाई

Explanation : हर वर्ष राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers Day) 10 जुलाई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य देश भर के सभी मछुआरों, मछली किसानों और संबंधित हितधारकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करना है। यह दिवस राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board) के सहयोग से पूरे भारत में मनाया जाता है। इस साल 2022 में 22वां राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया गया था। राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस वैज्ञानिक डॉ. डॉ हीरालाल चौधरी और उनके सहयोगी डॉ. के एच अलीकुन्ही की याद में मनाया जाता है। इन दोनों ने 10 जुलाई, 1957 को भारतीय मेजर कार्प्स (मत्स्य की कई प्रजातियों के लिये सामान्य नाम) में हाइपोफिजेशन (प्रेरित प्रजनन तकनीक) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। बाद में देश भर में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन के लिए सिंथेटिक हार्मोन विकसित करके इस तकनीक को मानकीकृत और परिष्कृत किया गया। वर्षों से प्रेरित प्रजनन के इस अग्रणी कार्य ने जलीय कृषि क्षेत्र के विकास को पारंपरिक से गहन जलीय कृषि पद्धतियों में बदल दिया है और आधुनिक जलीय कृषि उद्योग की सफलता का नेतृत्व किया है।
Tags : महत्वपूर्ण दिवस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Matsya Kisan Diwas Kab Manaya Jata Hai