2023 में चीन को पछाड़कर कौन सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जायेगा?

(A) भारत
(B) जापान
(C) रूस
(D) पाकिस्तान

Answer : भारत

Explanation : संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत 2023 में चीन को पीछे छोड़ दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जायेगा। 15 नवंबर 2022 को विश्व की की जनसंख्या आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है। दुनिया के आठ देशों- कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, मिस्र, इथियोपिया, भारत, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और तंजानिया में दुनिया की आबादी में आधे से अधिक वृद्धि हो रही है। यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में भारत की आबादी 1.412 अरब होगी, जबकि चीन की आबादी 1.426 अरब। भारत 2023 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पछाड़ देगा। अनुमान है कि 2050 में भारत की आबादी 1.668 अरब होगी। तब चीन की आबादी 1.317 अरब होगी।

वर्ष 2022 में दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया हैं। इनमें 2.3 अरब लोग रहते हैं। ये वैश्विक आबादी के 29 फीसदी हैं। वहीं, मध्य और दक्षिण एशिया में 2.1 अरब आबादी रहती है। यह विश्व की कुल जनसंख्या की 26 फीसदी है। 2022 में भारत और चीन की आबादी 1.4 अरब से अधिक है। ये दोनों देश विश्व में सर्वाधिक आबादी वाले देशों में शामिल हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2023 Mein China Ko Pachad Kar Kaun Sabse Jyada Aabadi Vala Desh Ban Jayega