राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 14 दिसंबर​
(B) 24 दिसंबर
(C) 19 दिसंबर
(D) 20 अगस्त

Answer : 24 दिसंबर

Explanation : राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 24 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके महत्व, उनके अधिकारों और जिम्मेदारियों के बारे में जागरुकता फैलाना है। उपभोक्ता के मुख्य अधिकार-सुरक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, चुनने का अधिकार, सुने जाने का अधिकार, निवारण का अधिकार, उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार आदि होते है।उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 24 दिसंबर साल 1986 को पारित किया गया था। वहीं, साल 1991 और 1993 में इस अधिनियम में संशोधन किए गए। इस अधिनियम को ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल में लाने के लिए साल 2002 के दिसंबर महीने में एक व्यापार संशोधन लाया गया। इसके बाद उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम को 15 मार्च 2003 से लागू किया गया। उपभोक्ता संरक्षण नियम को 1987 में भी संशोधित किया गया था। इसके बाद 5 मार्च 2004 को इसे पूर्ण रूप से मान्यता दी गई। साल 2000 में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस (National Consumer Rights Day) को पहली बार मनाया गया था। इसके अलावा, हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस (World Consumer Rights Day) मनाया जाता है। राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस 2020 की थीम सस्टेनेबल कंज्यूमर (स्थायी उपभोक्ता) है।
Tags : अंतराष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Rashtriya Upbhokta Adhikar Diwas Kab Manaya Jata Hai