सांप के पैर क्यों नहीं होते हैं?

(A) ये जन्म से ही लंगड़े होते हैं
(B) जैव विकास में इनकी टांगें समाप्त हो गयी
(C) टांगों का इनके शरीर में कोई उपयोग नहीं है
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : SSC Grad PT 2004

Answer : जैव विकास में इनकी टांगें समाप्त हो गयी

साँप के पैर नहीं होते हैं। यह निचले भाग में उपस्थित घड़ारियों की सहायता से चलता फिरता है। लैमार्क द्वारा प्रतिपादित उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति सिद्धांत के अनुसार जीवधारियों में किसी अंग के उपयोग तथा अनुप्रयोग से उनके लक्षणों के पविर्तन के उपार्जन में सहायता प्राप्त होती है। जीव जिस अंग का ज्यादा उपयोग करते हैं वह दृढ़ एवं सुविकसित होता है, जबकि जिसका कम प्रयोग करते हैं तो वह अंग निष्क्रिय एवं लुप्त हो जाता है। इसी प्रकार सांपों में टांगों को लोप होना इसके कम प्रयोग के कारण है। साँप या सर्प, पृष्ठवंशी सरीसृप वर्ग का प्राणी है। यह जल तथा थल दोनों जगह पाया जाता है। इसका शरीर लम्बी रस्सी के समान होता है जो पूरा का पूरा स्केल्स से ढँका रहता है। इसकी आँखों में पलकें नहीं होती, ये हमेशा खुली रहती हैं।
Tags : जीव विज्ञान जीव विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Saap Ke Pair Kyon Nahi Hote Hain