साओ जोआओ उत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

(A) कर्नाटक
(B) मध्य प्रदेश
(C) बिहार
(D) गोवा

Answer : गोवा

Explanation : साओ जोआओ उत्सव (Sao Joao festival) गोवा राज्य में मनाया जाता है। साओ जोआओ उत्सव के दौरान, गोवा के लोग एक दूसरे को फल भेंट करते हैं। इस शुभ अवसर पर सभी विवाहित महिलाओं को अपने घरों में ले जाने के लिए मौसमी फलों से भरी टोकरी भेंट की जाती है। नवविवाहित दामाद इस त्योहार को अपनी मां के ससुराल में मनाते हैं। इस उत्सव को सेंट जॉन द बैपिस्ट भी कहते है और प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है। यह त्योहार सेंट जॉन द बैपटिस्ट को समर्पित है, जिन्होंने जॉर्डन नदी पर प्रभु यीशु को बपतिस्मा दिया था और इसे मानसून की शुरुआत में मनाया जाता है। दरअसल साओ जोआओ उत्सव लोगों को आपस में जोड़ने का एक जरिया है। गोवा का साओ जोआओ त्योहार पेय पदार्थ फेन्नी और दूसरे लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लेने का मौका है।
Tags : गोवा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sao Joao Utsav Kis Rajya Mein Manaya Jata Hai