भारत की पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन कौन सी है?

(A) श्रीराम यात्रा
(B) जनकपुर यात्रा
(C) श्री रामायण यात्रा
(D) महाभारत यात्रा

Answer : श्री रामायण यात्रा (Shri Ramayana Yatra)

Explanation : भारत की पहली भारत गौरव पर्यटक ट्रेन ‘श्री रामायण यात्रा’ (Shri Ramayana Yatra) है। भारतीय रेल (Indian Railway) द्वारा चलाई गई इस ट्रेन ने 21 जून 2022 से 18 दिनों के लिए अपनी पहली श्री रामायण यात्रा शुरू की थी। यह रेल भारत और नेपाल के बीच चलाई गई है, जो नेपाल के जनकपुर जाएगी। 3 एसी वाली यह ट्रेन पूरी यात्रा में 8000 किमी. का सफर तय करेगी। यह ट्रेन देश के 8 राज्‍यों का सफर करेगी। ट्रेन में 18 दिन और 17 रात का सफर होगा। नेपाल के अलावा उत्‍तर प्रदेश, बिहार, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र,कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश होकर गुजरेगी। ट्रेन 12 प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी, जो भगवान श्रीराम से संबंधित हैं, यहां पर यात्री इन धार्मिक स्‍थानों के दर्शन कर सकेंगे। इनमें अयोध्‍या, बक्‍सर,जनकपुर, सीतामढ़ी, काशी, प्रयाग, चित्रकूट, नासिक,हम्‍पी, रामेश्‍वरम, कांचीपुरम और भद्रांचल शामिल हैं। भारत गौरव ट्रेनें भारत की समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को अपने लोगों को दिखाने का एक प्रयास है।
Tags : गोवा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ki Pahli Bharat Gaurav Paryatak Train Kaun See Hai