शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए कौन उत्तरदायी है?

(A) मानसून की वापसी
(B) चक्रवातीय अवदाब
(C) पश्चिमी विक्षोभ
(D) दक्षिण-पश्चिम मानसून

Answer : पश्चिमी विक्षोभ

Explanation : भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतु में होने वाली वर्षा के लिए पश्चिमी विक्षोभ उत्तरदायी है। पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर में उत्पन्न होने वाला एक बाह्य उष्णकटिबंधीय चक्रवात होता है। चूंकि इसकी उत्पत्ति उष्णकटिबंधीय क्षेत्र से बाहर होती है, इसलिए यह बाह्य उष्णकटिबंधीय चक्रवात कहलाता है। यह चक्रवात पश्चिमी जेट धाराओं के साथ-साथ हाई-एल्टीट्यूड पर पश्चिम से पूर्व की ओर प्रवाहित होती है। पश्चिमी विक्षोभ शीत ऋतु में भास्त के उत्तर-पश्चिमी भाग में वर्षा, बर्फबारी तथा कोहरे के लिए जिम्मेदार होती है। यह शीतकालीन वर्षा रबी फसल के विकास हेतु महत्त्वपूर्ण होती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sheet Ritu Mein Hone Wali Varsha Ke Liye Kaun Uttardayi Hai