टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था?

(A) जी. मार्कोनी
(B) अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
(C) जे.एल. बेर्ड
(D) थॉमस बेरो

Answer : अलेक्जेंडर ग्राहम बेल

Explanation : टेलीफोन का आविष्कार अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने किया था। "मिस्टर, वॉटसन, कम हेयर, आई वॉन्ट यू" टेलिफोन पर बोले गए पहले शब्द थे। वर्ष 1876 में टेलीफोन के अविष्कार के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। दूरभाषा या टेलीफोन दूरसंचार का यह एक उपकरण है। यह दो या कभी-कभी अधिक व्यक्तियों के बीच बातचीत करने के काम आता है। टेलीफोन के अस्तित्व की संभावना सर्वप्रथम संयुक्त राज्य अमेरिका के अलेक्जेंडर ग्राहम बेल द्वारा हुआ। जिनका जन्म वर्ष 3 मार्च 1847 को एडिनबर्ग {स्काटलैण्ड} में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता अलैक्जेण्डर मेलविनी बेल स्वरध्वनि विशेषज्ञ तथा बोलचाल की कला के अध्यापक थे। उनकी माता एलिजा सिमण्ड्स बेल बधिर व खूबसूरत थीं। ग्राहम बेल ने ना केवल टेलीफोन, बल्कि कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई और भी उपयोगी आविष्कार किए हैं। जैसे कि 12 साल की उम्र में उन्होंने पैडल और नाखून ब्रश की बदौलत डिहस्किंग मशीन बनाई। आजीवन आविष्कारों में लगे रहने वाले ग्राहम बेल की मृत्यु 2 अगस्त, 1922 को हो गयी।
Tags : आविष्कार और आविष्कारक सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Telephone Ka Avishkar Kisne Kiya Tha