उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

(A) श्रीमती राजेंद्रकुमारी बाजपेयी
(B) श्रीमती सुचेता कृपलानी
(C) सुश्री मायावती
(D) श्रीमती सरोजिनी नायडू

Question Asked : [UPRO/ARO Mains, 2016]

Answer : श्रीमती सुचेता कृपलानी

अब तक उत्तर प्रदेश में 2 महिलाएं मुख्यमंत्री के पद पर रह चुकी हैं। सुचेता कृपलानी जिन्होंने 2 अक्टूबर, 1963– 13 मार्च, 1967 तक मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया। वे उत्तर प्रदेश की ही नहीं वरन् देश की पहली महिला मुख्यमंत्री भी थीं। दूसरी महिला मुख्यमंत्री मायावतीं थीं, जिन्होंने प्रथम बार 3 जून, 1995-18 अक्टूबर, 1995 तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। तत्पश्चात् 21 मार्च, 1997-21 सितंबर, 1997, 3 मई 2002-29 अगस्त, 2003 तथा 13 मई 2007– 7 मार्च, 2012 तक मुख्यमंत्री पद पर रहीं। इस प्रकार चंद्रभानु गुप्त तथा एन डी तिवारी के बाद चार बार मुख्यमंत्री पद संभालने वाली मायावती तीसरी ​व्यक्ति (Person) हैं।
Tags : उत्‍तर प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Ki Pratham Mahila Mukhyamantri Kaun Thi