उत्तर प्रदेश में जैन एवं बौद्ध धर्म दोनों का प्रसिद्ध तीर्थ है?
(A) सारनाथ
(B) कौशाम्बी
(C) देवीपाटन
(D) कुशीनगर
Question Asked : [UPPCS Spl Mains 2003]
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी जैन एवं बौद्ध धर्म दोनों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। जैन ग्रंथों के अनुसार, यह छठें तीर्थंकर 'पद्मप्रभु' का जन्म स्थान था। कौशाम्बी में अनेक विहार थे, उनमें सर्वप्रमुख 'घोषिताराम' था। इसका निर्माण श्रेष्ठि घोषित ने करवाया था। इस विहार के निकट ही अशोक का स्तूप था।
केन्द्रीय एवं राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं में राज्य आधारित इसी तरह के अनेक प्रश्न पूछे जाते रहे है। जिसमें राज्य की सम-सामयिक घटनाऐं, राज्य की अर्थव्यवस्था, राज्य का भूगोल, कला एवं संस्कृति, जनजातियां, सामाजिक विकास, पुरस्कार एवं सम्मान आदि प्रमुख है। विभिन्न परीक्षाओं में दुहराव की प्रवृत्ति के दृष्टिगत यह प्रश्न आगामी परीक्षाओं हेतु निश्चित ही लाभकारी सिद्ध होगा।
....अगला सवाल पढ़े
Tags : उत्तर प्रदेश
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams