उत्तर प्रदेश में वन निगम की स्थापना कब की गई थी?

(A) 25 नवंबर, 1974 को
(B) 28 जनवरी, 1975 को
(C) 13 मार्च, 1977 को
(D) 22 जून, 1979 को

Answer : 25 नवंबर, 1974 को

Explanation : उत्तर प्रदेश में वन निगम की स्थापना 25 नवंबर, 1974 को की गई थी। उत्तर प्रदेश के वनों के अपेक्षाकृत अधिक प्रभावी संरक्षण, परिरक्षण, विकास तथा वनोपज के वैज्ञानिक विदोहन के लिए स्थानीय प्राधिकरण के रूप में उत्तर प्रदेश वन निगम अधिनियम, 1974 के अंतर्गत 25 नवंबर, 1974 को उत्तर प्रदेश वन निगम की स्थापना हुई। अन्य प्रदेशों में वन विकास निगम (कंपनी अधिनियम के अंतर्गत) कम्पनी के रूप में पंजीकृत है, जबकि उत्तर प्रदेश वन निगम का गठन राज्य सरकार के स्थानीय निकाय के रूप में उत्तर प्रदेश वन निगम अधिनियम तथा राज्य सरकार के निर्देशों के अधीन किया गया है।
उत्तर प्रदेश में वन निगम द्वारा किए जाने वाले कार्य हैं–
• सामाजिक वन के क्षेत्रों में आवंटित वृक्षों का पालन एवं निस्तारण करना।
• तेंदू पत्ते के संग्रहण एवं निस्तारण का कार्य।
• आरक्षित वनों से आवंटित वृक्षों का पालन एवं उनका निस्तारण।
• सामान्य तथा उच्च तकनीक पर आधारित पौधशालाओं की स्थापना करना।
• ललितपुर जनपद में जड़ी-बूटी संग्रहण, भण्डारण एवं विपणन का कार्य।
• गोंडा एवं बलरामपुर में वृक्षारोपण का कार्य आरंभ करना।
Useful for : UPPSC, UPTET, IBPS, SSC, Railway, UP 8Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Mein Van Nigam Ki Sthapana Kab Ki Gayi Thi