विश्व पशु कल्याण दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 24 दिसम्बर
(B) 04 अक्टूबर
(C) 25 दिसम्बर
(D) 25 अप्रैल

Answer : 04 अक्टूबर

विश्व पशु कल्याण दिवस 04 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह एक अन्तरराष्ट्रीय दिवस है। इस दिवस का मूल उद्देश्य विलुप्त हुए प्राणियों की रक्षा करना और मानव से उनके संबंधों को मजबूत करना था। साथ ही पशुओं के कल्याण के सन्दर्भ में विश्व पशु कल्याण दिवस का आयोजन करना था। हिन्दुओं की आस्था के प्रतीक “गौमाता” की हत्या पर पूर्ण पाबन्दी हो। 4 अक्टूबर का दिन असीसी केसेंट फ्रांसिस का जन्मदिवस भी है जो कि जानवरों के महान संरक्षक थे। विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने की शुरुआत 1931 ईस्वी में परिस्थिति विज्ञानशास्त्रियों के सम्मलेन में इटली के शहर फ्लोरेंस में की गयी थी। एनातोले फ्रांस ने कहा था कि- "जब तक इंसान किसी जानवर से प्रेम नहीं करता, तब तक उसकी आत्मा का एक हिस्सा सोया हुआ होता है।" एक सर्वे में जारी रिपोर्ट में पता चला कि प्रत्येक वर्ष विश्वभर में लगभग 56 अरब जानवरों की हत्या कर दी जाती है, चाहे वह धार्मिक उद्देश्य से हो या अन्य कारणों से। दुनिया भर में हर सेकेण्ड लगभग 3000 जानवरों की मृत्यु हो जाती है। इस सृष्टी के रचयिता ने दुनिया में सभी को समान जीवन का अवसर प्रदान किया है, परन्तु मनुष्य स्वार्थरत जानवरों की बलि चढ़ा देता है, जिसका प्रभाव समाज एवं पर्यावरण में सीधे तौर पर पड़ा है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Related Questions
Web Title : Vishwa Pashu Kalyan Diwas Kab Manaya Jata Hai