2022 में विधानसभा चुनाव कहां-कहां है?

(A) उत्तर प्रदेश और पंजाब
(B) गोवा और मणिपुर
(C) उत्तराखंड
(D) उपयुक्त सभी राज्यों में

Answer : उपयुक्त सभी राज्यों में

Explanation : 2022 में विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में है। गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त होगा। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले मई 2020 तक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) सुशील चंद्रा के अनुसार अगले साल 2022 में इन पांचों राज्यों के विधानसभा के चुनाव सही समय पर होगें। निर्वाचन आयोग की यह पहली जिम्मेदारी है कि विधानसभाओं का कार्यकाल समाप्त होने से पहले हम चुनाव कराएं और विजयी उम्मीदवारों की सूची (राज्यपाल को) साँप दें।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की सरकारें हैं, वहीं पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। निर्वाचन आयोग के एक जनवरी, 2021 के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में लगभग 14.66 करोड़ मतदाता हैं। वहीं, पंजाब में दो करोड़ से अधिक मतदाता हैं। उत्तराखंड में 78.15 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, मणिपुर में 19.58 लाख और गोवा में 11.45 लाख मतदाता हैं। पांचों राज्यों में कुल लगभग 17.84 करोड़ मतदाता हैं।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 2022 Mein Vidhan Sabha Chunav Kahan Kahan Hai