26 जनवरी 2023 में कौन सा गणतंत्र दिवस था?

Which Republic Day is 26 January 2023

(A) 72वां गणतंत्र दिवस
(B) 73वां गणतंत्र दिवस
(C) 74वां गणतंत्र दिवस
(D) 75वां गणतंत्र दिवस

Answer : 74वां गणतंत्र दिवस

Explanation : 26 जनवरी 2024 को 74वां गणतंत्र दिवस था। इस गणतंत्र दिवस में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इसी के साथ मिस्र के सशस्त्र बलों का 144 सैनिक का एक जत्था भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुआ था। यह पहली बार हुआ, जब मिस्र के सशस्त्र बलों का एक संयुक्त बैंड और मार्चिंग दल भव्य परेड में शामिल हुआ था। बता दें कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान अस्तित्व में आया था और भारत इस दिन पूर्ण गणतंत्र देश बना। संविधान निर्माण की प्रक्रिया में 2 वर्ष, 11 महिना, 18 दिन लगे थे। भारतीय संविधान के वास्तुकार डॉ.भीमराव अम्बेडकर प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। देश को गौरवशाली गणतंत्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया उन्हें 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के दिन याद किया जाता और उन्हें श्रद्धाजंलि दी जाती है।

पिछले साल 2022 का गणतंत्र दिवस विशेष था, क्योंकि भारत ने स्वतंत्रता के 75वां वर्ष पूरा किया था। इसलिए इसे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय ने राजपथ पर परेड के दौरान और 29 जनवरी को विजय चौक पर 'बीटिंग द रिट्रीट' समारोह के दौरान कई नए कार्यक्रमों की शुरुआत करने का फैसला किया था। साल 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख मुख्य अतिथि के रूप में शामिल नहीं हुआ था। इसकी वजह कोविड प्रोटोकॉल रही। हालांकि, पहली बार राजपथ पर ऑटो ड्राइवर, रिक्शाचालक, हेल्थ वर्कर्स को ख़ास तौर पर आमंत्रित किया था।
Tags : गणतंत्र दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 26 January 2023 Mein Kaun Sa Gantantra Divas Tha