6 फरवरी को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

(A) विश्व सामाजिक न्याय दिवस
(B) विश्व रेडियो दिवस
(C) इंटरनेशनल ऑफ जीरो टॉलरेंस फीमेल जेनिटल म्यूटेशन
(D) राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

Answer : इंटरनेशनल ऑफ जीरो टॉलरेंस फीमेल जेनिटल म्यूटेशन (International of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation)

Explanation : 6 फरवरी को इंटरनेशनल ऑफ जीरो टॉलरेंस फीमेल जेनिटल म्यूटेशन (International of Zero Tolerance for Female Genital Mutilation) दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र पॉपुलेशन फंड प्रोजेक्ट के नयी रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवर्ष विश्वभर में 3.9 महिलाओं का खतना होता है, जो वर्ष 2030 तक प्रतिवर्ष 4.6 मिलियन हो जायेगा। विश्व भर के 30 करोड़ देशों में लगभग दो सौ मिलियन महिलाएं खतना का शिकार हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र ने यह लक्ष्य बनाया है कि दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ वर्ष 2030 तक इस कुप्रथा को विश्वभर से समाप्त किया जाये।

भारत में बोहरा मुसलमानों के बीच यह रुढ़िवादी परंपरा कायम है। बोहरा मुसलमान भारत के गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में रहते हैं। इनकी कुल आबादी 10 लाख के आसपास है और यह समुदाय आर्थिक रूप से तो सशक्त है ही शिक्षित भी है, बावजूद इसके इस समुदाय में यह परंपरा व्याप्त है। वर्ष 2015 में बोहरा समुदाय की एक महिला जेहरा पटवा ने अपनी फोटो जारी कर इस परंपरा का विरोध किया था और बताया था कि किस तरह उन्हें इंग्लैंड से भारत लाकर उनका खतना किया गया था।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 6 February Ko Konsa Divas Manaya Jata Hai