68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता है?

(A) तुलसीदास जूनियर
(B) डोलू
(C) सूरराई पोट्रू
(D) कलर फोटो

Answer : सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)

Explanation : 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2022 में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू ने जीता है। 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा 22 जुलाई 2022 को नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई थी। जिसमें तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला है। सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। बता दे कि अजय देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 30 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में 68वें फिल्म समारोह में विभिन्न श्रेणियों के तहत वर्ष 2020 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी आशा पारेख को प्रदान किया गया। बता दे कि देश में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत 1954 में हुई थी। इस प्रथम फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का प्रथम स्वर्ण पदक मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था और सर्वश्रेष्ठ वृत्त चित्र का स्वर्ण पदक ‘महाबलीपुरम’ को दिया गया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : 68 Va Rashtriya Film Puraskar 2022 Mein Sarvshreshth Feature Film Ka Puraskar Jita Hai