केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए महानिदेशक कौन है?

(A) राजेश रंजन
(B) सुबोध कुमार जायसवाल
(C) शील वर्धन सिंह
(D) राजेश नौटियाल

Answer : शील वर्धन सिंह

Explanation : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के नए महानिदेशक शील वर्धन सिंह है। उन्होंने 15 नवंबर 2021 को सीआइएसएफ के नए महानिदेशक (डीजी) के रूप में कार्यभार संभाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने यह मंजूरी दी थी। इससे पहले एनएसजी के डीजी एमए गणपति बल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। बल के डीजी सुबोध जायसवाल के सीबीआई निदेशक बनने के बाद मई 2021 से सीआइएसएफ प्रमुख का पद अतिरिक्त प्रभार में चल रहा था। शील वर्धन सिंह भारतीय पुलिस सेवा के 1986 बैच के बिहार काडर के अधिकारी हैं। इससे पहले वह आइबी के विशेष निदेशक थे। 35 वर्षो की अपनी सेवा में बिहार में और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वह कई महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील पदों पर रह चुके हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में उन्होंने विदेश मंत्रलय में भी सेवाएं दीं। वह ढाका में भारतीय उच्चायोग में प्रथम सचिव भी रह चुके हैं। बता दे कि करीब 1.62 लाख कर्मियों वाला 1969 में गठित केंद्रीय अर्धसैनिक बल 64 हवाई अड्डे, एयरोस्पेस में कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, परमाणु प्रतिष्ठान, दिल्ली मेट्रो और लाल किला एवं ताज महल जैसे ऐतिहासिक स्मारकों की सुरक्षा में तैनात है।
Tags : महत्वपूर्ण नियुक्तियां
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kendriya Audyogik Suraksha Bal Ke Naye Mahanideshak Kaun Hai