गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है?

Gayatri Mantra is taken from which Veda

(A) ऋग्वेद
(B) सामवेद
(C) यजुर्वेद
(D) अथर्ववेद

Answer : ऋग्वेद Rig Veda (Mandala 3.62.10)

गायत्री मंत्र ऋग्वेद (Rig Veda) से लिया गया है। यह ॐ के बराबर एक महत्त्वपूर्ण मंत्र है। गायत्री मंत्र यजुर्वेद के मन्त्र 'ॐ भूर्भुवः स्वः' और ऋग्वेद के छन्द 3.62.10 के मेल से बना है। मान्यता है कि इस मंत्र के उच्चारण और इसे समझने से ईश्वर की प्राप्ति होती है। इसे श्री गायत्री देवी के स्त्री रुप मे भी पुजा जाता है। गायत्री महामंत्र – ॐ भूर् भुवः स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥ हिन्दी में इसका अर्थ है – उस प्राणस्वरूप, दुःखनाशक, सुखस्वरूप, श्रेष्ठ, तेजस्वी, पापनाशक, देवस्वरूप परमात्मा को हम अपनी अन्तरात्मा में धारण करें। वह परमात्मा हमारी बुद्धि को सन्मार्ग में प्रेरित करे।
Tags : कला और संस्कृति प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gayatri Mantra Kis Ved Se Liya Gaya Hai