अंतरिक्ष में स्पेस वॉक करने वाली पहली चीनी महिला कौन बनी है?

(A) निंग चेंग
(B) हुइ चेन
(C) वांग यापिंग
(D) चुन हंग

Answer : वांग यापिंग

Explanation : अंतरिक्ष में स्पेस वॉक करने वाली पहली चीनी महिला वांग यापिंग बनी है। अंतरिक्ष यात्री वांग यपिंग ने 8 नवंबर 2021 को यह उपलब्धि हासिल करके इतिहास रचा। वह अपने पुरुष सहकर्मी झाई जिगांग के साथ वह निर्माणाधीन अंतरिक्ष स्टेशन से बाहर निकलीं और छह घंटे से ज्यादा समय तक उन्होंने अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। चाइना मेन्ड स्पेस एजेंसी ने एक बयान में कहा कि चीन के अंतरिक्ष इतिहास में ऐसा पहली बार था जब एक महिला अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष में चहलकदमी की। चीन ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को छह महीने के लिए शेनजो-13 यान से अंतरिक्ष में रवाना किया था। शांदोंग प्रांत की मूल निवासी और पांच साल की एक बच्ची की मां वांग (41) पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) एयर फोर्स से अगस्त,1997 में जुड़ी थीं। पीएलए की अंतरिक्ष इकाई के दूसरे समूह के अंतरिक्षयात्रियों से मई, 2010 में जुड़ने से पहले वह उप स्क्वाड्रन कमांडर थीं। अंतरिक्ष में जाने वाली वह दूसरी चीनी महिला हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : Quiz Programme, Interview & Competitive Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Antariksh Mein Space Walk Karne Wali Pehli Chini Mahila Kaun Bani Hai