अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020 किसे दिया गया?

(A) पॉल आर. मिलग्रोम
(C) रॉबर्ट बी. विल्सन
(D) अभिजीत बनर्जी
(B) A और B दोनों को

nobel-prize

Answer : A और B दोनों को

Explanation : अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2020 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों पॉल आर. मिलग्रोम और रॉबर्ट बी. विल्सन को दिया गया। इन दोनों को यह सम्मान नीलामी के सिद्धांत में सुधार लाने और नए प्रारूप बनाने के लिए दिया गया। इसकी वजह से रेडियो फ्रीक्वेंसी से लेकर कला, खनिज और आधुनिक समय में ऑनलाइन विज्ञापनों की नीलामी संभव हई है, जो पारंपरिक नीलामी प्रक्रिया से सम्भव नहीं थी। स्वेरिजिस रिकस्बैंक प्राइस कहलाने वाले अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के तहत दोनों विजेताओं को 11 लाख डॉलर व स्वर्ण पदक दिया जाएगा।

प्रो. विल्सन ने नीलाम की जा रही वस्तुओं की 'कॉमन वैल्यू' तय करने का सिद्धांत विकसित किया। कॉमन वैल्यू यानी किसी वस्तु का ऐसा मूल्य जो भले ही अनिश्चित हो लेकिन सभी उस पर राजी हों। टेलीकॉम कंपनियों को बेची जाने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी या खनन कंपनियों को बेचे जाने वाले खनिज क्षेत्र की कीमत इसके आधार पर तय होती है। वही, प्रो. मिलग्रोम ने नीलामी के लिए 'प्राइवेट वैल्य' नामक अवधारणा विकसित की, जिसके अनुसार वस्तु का मूल्य बोली लगाने वालों की जरूरत और उनकी समझ के । अनुसार अलग-अलग हो सकता है। उन्होंने अध्ययनों से प्रमाणित किया कि अगर बोली लगाने वाले एक दूसरे द्वारा तय की जा रही कीमत को जानें तो वस्तु की बोली बढ़ती है।

11937 में जिनेवा में जन्मे विल्सन ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के सम्मानित अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हैं। जबकि 1948 में अमेरिका के डेट्रॉइट में जन्मे प्रो. मिलग्रोम ने स्टैंडफोर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा ली और फिर यहीं प्रोफेसर बने।
Tags : अर्थशास्त्र प्रश्नोत्तरी नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Arthshastra Ka Nobel Puraskar 2020