आषाढ़ मास की पूर्णिमा कब है 2020

(A) 1 जुलाई 2020 को
(B) 3 जुलाई 2020 को
(C) 5 जुलाई 2020 को/span>
(D) 10 जुलाई 2020 को

Answer : 5 जुलाई 2020 को

Explanation : आषाढ़ मास की पूर्णिमा 2020 में 5 जुलाई को है। इसको गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। इस दिन गुरु ही नहीं, बल्कि अपनों से बड़े यानी माता-पिता, भाई-बहन को गुरुतुल्य समझकर उनसे आशीर्वाद लिया जाता है। गुरु पूर्णिमा के दिन मथुरा के गोवर्धन में लगने वाले करोड़ी मेले में 5 दिन के अंदर करीब एक करोड़ श्रद्धालु गोवर्धन महाराज की परिक्रमा लगाने आते हैं। इस दिन लोग वेदव्यास की भक्तिभाव से आराधना करते हैं।

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के पावन दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास (वेद व्यास) का जन्म हुआ था। कृष्ण द्वैपायन व्यास संस्कृत के महान विद्वान थे। हिंदू धर्म में 18 पुराणों का जिक्र है, जिनके रचयिता भी महर्षि वेदव्यास ही हैं। साथ ही वेदों को विभाजित करने का श्रेय भी कृष्ण द्वैपायन व्यासजी को जाता है, जिस वजह से इनको वेदव्यास के नाम से भी जाना जाता है। महर्षि वेदव्यास को आदिगुरु भी कहा जाता है, जिस वजह से गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Ashad Maas Ki Purnima Kab Hai