सकट चौथ (Sakat Chauth) कब है 2023, 2024, 2025, 2026, 2027

Answer : 10 जनवरी 2023, मंगलवार

Explanation : सकट चौथ 2023 में 10 जनवरी दिन मंगलवार को है। सकट चौथ को गणेश चतुर्थी, तिलकूट चतुर्थी, संकटा चौथ, तिलकुट चौथ के नाम से जाना जाता हैं। सभी महिलाएं अपने पुत्र की सफलता के लिए सकट चौथ व्रत को निर्जला रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से श्रीगणेश संतान के सारे संकटों को दूर करते हैं।सभी व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को गणेश पूजा और चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही प्रसाद के साथ खाना खाती हैं। महाभारत काल में श्रीकृष्ण की सलाह पर पांडु पुत्र धर्मराज युधिष्ठिर ने सबसे पहले सकट चौथ व्रत को ही रखा था। तब से लेकर अब तक सभी महिलाएं अपने पुत्र की सफलता के लिए सकट चौथ व्रत रखती हैं।

धार्मिक मान्यता है कि सकट चौथ का व्रत रखने से गौरी पुत्र श्री गणेश प्रसन्न होते हैं और सभी संकटों से रक्षा करते हैं। शास्त्रों में माघ माह की चतुर्थी का सबसे अधिक महत्व बताया गया है, क्योंकि इस दिन भगवान गणेश ने भगवान शिव और माता पार्वती की परिक्रमा की थी। जो लोग सकट चौथ के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सकट चौथ कब है? सकट चौथ 2024 : 29 जनवरी 2024, सोमवार
सकट चौथ 2025 : 17 जनवरी 2025, शुक्रवार
सकट चौथ 2026 : 6 जनवरी 2026, मंगलवार
सकट चौथ 2027 : 25 जनवरी 2027, सोमवार
सकट चौथ 2028 : 15 जनवरी 2028, शनिवार
सकट चौथ 2029 : 3 जनवरी 2029, बुधवार
सकट चौथ 2030 : 22 जनवरी 2030, मंगलवार
सकट चौथ 2031 : 12 जनवरी 2031, रविवार
सकट चौथ 2032 : 31 जनवरी 2032, शनिवार
सकट चौथ 2033 : 19 जनवरी 2033, बुधवार
सकट चौथ 2034 : 8 जनवरी 2034, रविवार
Related Questions
Web Title : Sakat Chauth Kab Hai