पौष पूर्णिमा 2024 में कब है?

Answer : 25 जनवरी 2024, बृहस्पतिवार

Explanation : पौष पूर्णिमा 2024 में 25 जनवरी दिन बृहस्पतिवार को है। पौष का महीना सूर्य देव का माह और पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि है। सूर्य और चंद्रमा का यह संगम पौष पूर्णिमा की तिथि को ही होता है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों के पूजन से मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। पूर्णिमा तिथि के दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। ऐसे में पौष पूर्णिमा के दिन स्नान, दान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। पौष पूर्णिमा के दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान का भी काफी महत्व होता है। जिस दिन चंद्रमा का आकार पूर्ण होता है उस दिन को पूर्णिमा कहा जाता है। हर माह की पूर्णिमा पर कोई न कोई त्यौहार अवश्य होता है। लेकिन पौष और माघ माह की पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व है। उत्तर भारत में हिंदूओं के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Paush Purnima Kab Hai 2024