भगत सिंह और उनके मित्रों को किस मामलों में गिरफ्तार किया गया था?

(A) सेंट्रल असेंबली बम कांड
(B) डलहौजी स्क्वायर बम कांड
(C) केक्स्टन हॉल में गोली चलाना
(D) अंग्रेज अफसर जैक्सन को गोली मारना

Question Asked : UP Police Sub Inspector Exam 2017

Answer : सेंट्रल असेंबली बम कांड

भगत सिंह और उनके मित्र बटुकेश्वर दत्त को सेंट्रल असेंबली बम कांड ममाले में गिरफ्तार किया गया था। बटुकेश्वर दत्त का जन्म 18 नवंबर 1910 को हुआ था। उन्होंने 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह के साथ सेंट्रल असेंबली में दो बम फेंके और इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गिरफ्तारी दी। जेल में भारतीय कैदियों से होने वाले भेदभाव के खिलाफ भगत और दूसरे साथियों के साथ भूख हड़ताल की। वे भगत और चंद्रशेखर के सबसे करीबी साथियों में से एक थे। वे बंगाल में पैदा हुए थे और कानपुर से पढ़े थे। काला पानी की सजा काटने के बाद बाहर आने पर उन्हें टीबी जैसी गंभीर बीमारी ने घेर लिया। इसके बावजूद वे महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सेदार रहे।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhagat Singh Aur Unke Mitro Ko Kis Mamle Mein Giraftaar Kiya Gaya Tha