भारत का राष्ट्रीय स्मारक क्या है?

(A)इंडिया गेट
(B) दिल्ली गेट
(C) कुतुबमीनार
(D) राष्ट्रपति भवन

india gate

Answer : इंडिया गेट

Explanation: भारत का राष्ट्रीय स्मारक इंडिया गेट है। यह देश के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में शामिल है। इंडिया गेट देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इसे उन 90000 सैनिकों की स्मृति में वर्ष 1913 में बनाकर तैयार किया गया जो प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्ध में ब्रिटिश सेना की तरफ से लड़े थे। 10 फरवरी, 1912 को ड्यूक ऑफ कनॉट ने अखिल भारतीय युद्ध स्मारक (इंडिया गेट) की नींव डाली थी। इंडिया गेट का डिजायन सर एडविन लुटियन्स ने तैयार किया था। पहले इंडिया गेट को आॅल इंडिया वॉर मेमोरियल कहा जाता था। 26 जनवरी 1972 को इंडिया गेट मेहराब के नीचे दिसंबर 1971 के भारत पाक युद्ध में मारे गये भारतीय जवानों के प्रति राष्ट्र की श्रद्धांजलि के रूप में एक और स्मारक अमर जवान ज्योति जोड़ दिया गया। यह ज्योति शहीदों की स्मृति में सदैव प्रज्वलित रहती है।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Ka Rashtriya Smarak Kya Hai