भारत में अमेरिका के नए राजदूत कौन है?

Who is the current ambassador of USA to India

(A) डेनियल स्मिथ
(B) अतुल कश्यप
(C) विक्रम मिश्री
(D) नवतेज सरना

Answer : अतुल कश्यप

Explanation : भारत में अमेरिका के नए अंतरिम राजदूत अतुल कश्यप है। उन्हें अमेरिका की जो बाइडन सरकार ने 29 जून 2021 को 'चार्ज डि अफेयर' (अंतरिम राजदूत) पद पर नियुक्ति दी। भारतीय मूल के भारतीय-अमेरिकी राजनयिक कश्यप डेनियल स्मिथ की जगह लेंगे। 50 वर्षीय कश्यप भारत-अमेरिका संबंधों के विशेष जानकार हैं। वह पहले भी दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में सेवाएं दे चुके हैं।

भारतीय मूल के अतुल केशप श्रीलंका और मालदीव में अमेरिकी राजदूत रह चुके हैं। रिचर्ड राहुल वर्मा के बाद इलाके में नियुक्त किए जाने वाले वह भारतीय मूल के दूसरे राजनयिक थे। केशप की जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। अतुल केशप के पिता केशप चंदर सेन पंजाब में रहते थे। वह बाद में नाइजीरिया में यूएन डेवलपमेंट इकनॉमिस्‍ट के तौर पर काम करने लगे। नाइजीरिया में ही अतुल केशप का जन्‍म 1971 में हुआ। अतुल केशप की मां जोए कैलवर्ट अमेरिकी विदेश सेवा में रही हैं। लंदन में सेन से उनकी मुलाकात हुई और दोनों ने शादी कर ली। जोए भारत में अमेरिकी दूतावास में भी सेवाएं दे चुकी हैं। अतुल हिंदी बोल-समझ लेते हैं। अतुल केशप मिडिल ईस्‍ट, नॉर्थ अफ्रीका और साउथ एशिया के लिए स्‍पेशल असिस्‍टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं।
Tags : राजदूत
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein America Ke Naye Rajdoot Kaun Hai