भारत में सबसे ज्यादा जंगल किस राज्य में है?

(A) उत्तर प्रदेश
(B) झारखंड
(C) मध्य प्रदेश
(D) ओडिशा

Question Asked : UP Police Sub Inspector Exam 2017

Answer : मध्य प्रदेश

भारत में सबसे ज्यादा जंगल क्षेत्रफल के अनुसार मध्य प्रदेश में है। मध्यप्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है जिसके लगभग 77,462 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में जंगल फैले हुए हैं। जो कि लगभग भारत के पूरे जंगल में से 30% जंगल वाले क्षेत्र को कवर करते हैं। चूँकि मध्य प्रदेश में सबसे अधिक वनक्षेत्र हैं इसीलिए यहाँ बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय अभ्यारण्य, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान, माधव राष्ट्रीय उद्यान, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, और पेंच राष्ट्रीय उद्यान सहित 09 राष्ट्रीय उद्यान एवं विश्व का प्रथम वाइट टाइगर सफारी और ज़ू मुकुंदपुर सतना में है तथा इसके अलावा यह कई प्राकृतिक संरक्षण उपस्थित हैं जिनमे अमरकंटक, बाग गुफाएं, बालाघाट, बोरी प्राकृतिक रिजर्व, केन घड़ियाल, घाटीगाँव, कुनो पालपुर, नरवर, चंबल, कुकड़ेश्वर, नरसिंहगढ़, नोरा देही, पचमढ़ी, पनपथा, शिकारगंज, पातालकोट और तामिया सम्मलित हैं सतपुड़ा रेंज में पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्व, अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व और पन्ना राष्ट्रीय उद्यान भारत में उपस्थित 18 बायोस्फीयर में से तीन हैं।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sabse Jyada Jungle Kis Rajya Mein Hai