भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन किस कंपनी के नये सीईओ बने है?

(A) माइक्रोसॉफ्ट
(B) आईबीएम
(C) एडोब
(D) स्टारबक्स

Answer : स्टारबक्स

Explanation : भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन स्टारबक्स (Starbucks) कंपनी के नये सीईओ बने है। उन्हें कॉफी कंपनी स्टारबक्स ने अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) 2 सितंबर को नियुक्त किया। अभी वह ब्रिटेन की स्वास्थ्य एवं पोषण कंपनी रेकिट बेनकिसर के सीईओ हैं, यहां से वह 30 सितंबर 2022 को सीईओ पद छोड़ेंगे। स्टारबक्स के अनुसार 55 वर्षीय नरसिम्हन कंपनी के अगले सीईओ होंगे और वह स्टारबक्स के निदेशक मंडल के सदस्य भी होंगे। वह एक अक्टूबर 2022 से आगामी सीईओ के तौर पर कंपनी से जुड़ेंगे और वह अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्ट्ज के साथ काम करेंगे। वह निदेशक मंडल में और नेतृत्व भूमिका में एक अप्रैल 2023 से आएंगे। स्टारबक्स के सीईओ के तौर पर लक्ष्मण को करीब 10.37 करोड़ रुपये का पैकेज दिया जायेगा। भारतीय रुपये में उन्हें करीब 86 लाख रुपये हर महीने सैलरी मिलेगी।

बता दे कि लक्ष्मण नरसिम्हन का जन्म पुणे में 15 अप्रैल 1967 को हुआ था और वहीं उनकी परवरिश भी हुई है। उन्होंने पुणे यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी में द लॉडर इंस्टीट्यूट से जर्मन और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में एमए किया है। इसके अलावा पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से बिजनेस में एमबीए भी किया है। वर्तमान में वह अमेरिका के कनेक्टिकट में ग्रीनविच में रहते हैं। लक्ष्मण के अलावा भी भारतीय मूल के कई लोग विदेशी कंपनियों में ऊंचे पदों पर हैं। जिसमें गूगल के सुंदर पिचाई, वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और एडोब के शांतनु नारायण प्रमुख है।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhartiya Mool Ke Laxman Narasimhan Kis Company Ke Naye Seo Bane Hai