भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला?

(A) जेम्स पीबल्स
(B) माइकल मेयर
(C) डीडियर क्विलोज
(D) सभी को

nobel-prize

Answer : जेम्स पीबल्स, माइकल मेयर और डीडियर क्विलोज

Explanation : भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 2019 जेम्स पीबल्स, माइकल मेयर और डीडियर क्विलोज को मिला। इन वैज्ञानिकों को उनके उन अनुसंधानों के लिए यह पुरस्कार दिया गया जो ब्रह्मांड में हमारे स्थान की बढ़ती समझ से जुड़ा हुआ है। इन्होंने बिग बैंग के बाद ब्रह्मांड के विकास के संबंध में खोज किया है। मेयर और क्वेलोज को उनके पहले अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह का पता लगाया था जो मिल्की वे में एक तारे की परिक्रमा कर रहा था। वैज्ञानिकों ने यह खोज 1995 में की थी।

पीबल्स अमेरिका के प्रिंसटन विश्वविद्यालय में विज्ञान के अलबर्ट आइंस्टीन प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं जबकि मेयर और क्वेलोज जिनेवा विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। भौतिकी के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा पीबल्स को दिया गया है जबकि शेष राशि अन्य दोनों वैज्ञानिकों को दी गयी है। इस पुरस्कार के तहत एक स्वर्ण पदक, एक डिप्लोमा और करीब 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (नौ लाख 14 हजार अमेरिकी डालर) दिया जाएगा। गौरतलब है कि 2018 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार अमेरिका के अर्थर अश्किन, फ्रांस के गेरार्ड मोरोऊ और अमेरिका की डोना स्ट्रिकलैंड को दिया गया था।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान
Related Questions
Web Title : Bhautiki Ka Nobel Puraskar 2019 Kise Mila