भारत में सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी थी?

(A) आलमआरा
(B) कागज के फूल
(C) राजा हरिश्चंद्र
(D) मदर इण्डिया

Answer : राजा हरिश्चंद्र

Explanation : भारत में सबसे पहली फिल्म राजा हरिश्चंद्र बनी थी। चूंकि उस समय फिल्मी तकनीक वि​कसित नहीं थी। इसलिए यह मूक फिल्म बनी थी। जिसके निर्माण का श्रेय दादा साहब फाल्के को दिया जाता है। इस फिल्म की बातों को शब्दों के साथ व्यक्त किया गया था। राजा हरिश्चंद्र फ़िल्म के टाइटल में तीन भाषाओं, English, मराठी और हिंदी का उपयोग किया गया था। यह फ़िल्म 3 मई 1913 को रिलीज की गई थी। इस फ़िल्म की लंबाई 40 मिनट थी। दादा साहब फाल्के को इस फ़िल्म के निर्माण की प्रेरणा तब मिली, जब यह 1906 में मुंबई के एक सिनेमाघर में एक अंग्रेजी फ़िल्म The Life of Christ देख रहे थे। इस फ़िल्म के देखने के बाद उन्होंने भी फ़िल्म बनाने की सोची। इसलिए फ़िल्म बनाने की तकनीक सीखने के लिए लंदन गए। फिर वापस आ कर भारत में फाल्के फ़िल्म की नींव डाली।
Tags : फिल्म प्रश्नोत्तरी भारत में प्रथम
Useful for : UPSC, SSC, Bank Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bharat Mein Sabse Pehle Kaun Si Film Bani Thi