भूमध्यसागरीय वन्य झाड़ियां किस जलवायु क्षेत्र में है?

(A) गर्म शीतोषण क्षेत्र
(B) भूमध्यवर्ती क्षेत्र
(C) ठडें शीतोष्ण क्षेत्र
(D) गर्म क्षेत्र

Question Asked : UP Police Sub Inspector Exam 2017

Answer : गर्म शीतोषण क्षेत्र

भूमध्यसागरीय वन्य झाड़ियां गर्म शीतोष्ण क्षेत्र में पाए जाते हैं। भूमध्यसागरीय वनों का विस्तार महाद्वीप के पश्चिमी भागों में 30 डिग्री से 45 डिग्री अक्षांशों के बीच दोनों गोलार्धो की उपोष्ण कटिबंधीय जलवायु वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। यह अधिकतर यूरोप, अफ्रीका एवं एशिया के भूमध्यसागर के समीप वाले प्रदेशों में पाई जाती हैं। इसलिए इसका यह नाम पड़ा। ये वनस्पतियाँ भूमध्य सागर के बाहरी प्रदेशों जैसे-संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया, दक्षिण-पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिमी दक्षिण अमेरिका एवं दक्षिण-पश्चिमी आस्ट्रेलिया में भी पाई जाती हैं। इन प्रदेशों में गर्म-शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा वाली मृदु शीत ऋतुएँ होती हैं।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhumadhya Sagariya Van Jhadiya Kis Jalvayu Kshetra Mein Hai