बिहार के उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) कौन है 2023

(A) तारकिशोर प्रसाद
(C) रेणु देवी
(B) सुशील कुमार मोदी
(D) तेजस्वी यादव

Answer : तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)

Explanation : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर आठवीं बार महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है। जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहे और तेजस्वी यादव को 10 अगस्त 2022 को उप मुख्यमंत्री बनाया। जिसमें तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य, पथ निर्माण, नगर विकास एवं आवास और ग्रामीण कार्य विभाग दिया गया है। इस बार की महागठबंधन वाली सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे अधिक 16 विधायकों को मंत्री पद दिया गया है। इसके बाद जदयू के 11 विधायकों ने मंत्री बने है। लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी इस सरकार में मंत्री बनाये गये है। जिन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दिया गया है।

बता दे कि भारतीय संविधान में उप मुख्यमंत्री का कोई उल्लेख नहीं है। यह पद सत्ताधारी पार्टी अपने हिसाब से और नेताओं को खुश करने के हिसाब से बनाती हैं। सनद रहे कि उप मुख्यमंत्री का पद संवैधानिक नहीं है। जो उप मुख्यमंत्री होता है, उसे कोई विशेष शक्तियां प्राप्त नहीं होती है और ना ही मुख्यमंत्री के स्थान पर वह अगुवाई कर सकता है। इसके अलावा उन्हें अलग से कोई खास सुविधा भी नहीं दी जाती है।
Tags : उप मुख्यमंत्री करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी बिहार बिहार प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bihar Ke Up Mukhyamantri Kaun Hai