चंद्रमा पर जाने वाला प्रथम यान कौन सा था?

(A) अपोलो-11
(B) लूना-2
(C) शटल STS
(D) स्पेस डॉग

Answer : लूना-2

Explanation : चंद्रमा पर जाने वाला प्रथम यान लूना-2 था। चंद्रमा पर भले ही नील आर्मस्ट्रांग पहली बार कदम रखने वाले शख्स बने हों, लेकिन यान की बात की जाए तो चांद पर उतरने वाला दुनिया का सबसे पहला अंतरिक्ष यान लूना-2 था। इसने 14 सितंबर 1959 को चांद की सतह को छुआ था। इसे लुनिक-2 भी कहा जाता है। सोवियत संघ यानी रूस को ये कामयाबी बड़ी कोशिशों के बाद मिली थी। सोवियत संघ के लूना प्रोजेक्ट के तहत छोड़ा गया ये दूसरा अंतरिक्ष यान था। लूना-2 को सफलतापूर्वक चांद पर पहुंचने वाली मानवनिर्मित पहली वस्तु माना जाता है। फर्स्ट मून लैंडिंग मिशन के तहत लूना-2 अंतरिक्ष यान को 61 साल पहले लॉन्च किया गया था। लंबे समय से चल रहे सोवियत संघ के इस मिशन को पूरी तरह गुप्त रखा गया था, दुनिया को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। 14 सितंबर 1959 की रात को लुनिक-2, 12 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चांद की सतह से टकराया था। इतनी तेज गति से टकराने के बाद लूना-2 पूरी तरह से नष्ट हो गया था। ये वो समय था जब अमेरिका और सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध चल रहा था। एक-दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ के दौरान लूना-2 का नष्ट होना सोवियत संघ के लिए बड़ा झटका था, लेकिन चांद को छूने की कामयाबी काफी बड़ी थी।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Chandrama Par Jane Wala Pratham Yan Kaun Sa Tha