दही में कौन सा जीवाणु पाया जाता है?

(A) लैक्टोबैसिलस
(B) क्लास्ट्रिडियम
(C) एसिटोबैक्टर
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : SSC 2011

Answer : लैक्टोबैक्टर

Explanation : दही में लैक्टोबैसिलस (Lactobacillus) जीवाणु पाया जाता है। लैक्टोबैसिलस ग्राम पॉजिटिव लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं। ये सड़ते हुए पौधों और दूध से बने चीजों में पाए जाते हैं। दूध से दही बनाने के लिए जामन (Starter) के रूप में लैक्टोफिलस एसीडोफिलस (Lactophilous acidiphilous) का प्रयोग किया जाता है। दही (Yoghurt) एक दुग्ध-उत्पाद है जिसे दूध के जीवाण्विक किण्वन के द्वारा बनाया जाता है। लैक्टोज के किण्वन से लैक्टिक अम्ल बनता है, जो दूध के प्रोटीन पर कार्य करके इसे दही की बनावट और दही की लाक्षणिक खटास देता है। दही पोषण की दृष्टि से प्रोटीन, कैल्सियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन B6 और विटामिन B12 में समृद्ध है।
Tags : सामान्य विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dahi Mein Kaun Sa Jivanu Paya Jata Hai 2