दिल्ली शहर किस नदी के किनारे बसा है?

(A) महानदी
(B) नर्मदा नदी
(C) यमुना नदी
(D) ताप्ती नदी

Answer : यमुना नदी

Explanation : दिल्ली शहर यमुना नदी के किनारे बसा है। यमुना नदी का उद्गम स्थान हिमालय के हिमाच्छादित श्रंग बंदरपुच्छ ऊँचाई 6200 मीटर से 7 से 8 मील उत्तर-पश्चिम में स्थित कालिंद पर्वत है, जिसके नाम पर यमुना को कालिंदजा अथवा कालिंदी कहा जाता है। यमुना नदी का प्रवाह पश्चिमी हिमालय से निकलकर उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की सीमा के सहारे 95 मील का सफर कर उत्तरी सहारनपुर (मैदानी इलाका) पहुँचती है। फिर यह दिल्ली, आगरा से होती हुई इलाहाबाद में गंगा नदी में मिल जाती है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Delhi Shahar Kis Nadi Ke Kinare Basa Hai