डोडो पक्षी कहां पाया जाता है?

(A) गुआम द्वीप
(C) मॉरीशस
(D) अंडमान निकोबार द्वीप
(B) विलुप्त पक्षी

Answer : विलुप्त पक्षी

Explanation : डोडो पक्षी अब कही नहीं पाया जाता है। यह विलुप्त हुए पक्षियों में सबसे प्रमुख है। यह उड़ ना सकने वाला बड़े आकार का पक्षी कभी मारीशस में पाया जाता था। सका वैज्ञानिक नाम रैफस कुकुलैटस है। कबूतर का नजदीकी रिश्तेदार डोडो 3.3 फीट लंबा 20 किलो वजनी होता था। वर्ष 1598 में डच समुद्री यात्री इस द्वीप पर आए, वे डोडो को वोल्गवोगेल कहते थे, यानि एक वीभत्स पक्षी। तो उन्होंने डोडो को उसके मांस के लिए शिकार किया, डोडो पक्षी एक आसान शिकार था क्योंकि यह उड़ नहीं पाता था और न ही इसका कोई परभक्षी था इसलिए यह भागता भी नहीं था समुद्री यात्रियों ने इस द्वीप पर लगभग सभी डोडो को मार कर पूरी प्रजाति को ही नष्ट कर दिया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Dodo Pakshi Kaha Paya Jata Hai