रसायन का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला?

(A) जॉन बी. गुडएनफ
(B) एम स्टैनली विटिंघम
(C) अकीरा योशिनो
(D) सभी को

nobel-prize

Answer : जॉन बी. गुडएनफ, एम स्टैनली विटिंघम और अकीरा योशिनो

Explanation : रसायन का नोबेल पुरस्कार 2019 अमेरिका के जॉन वी. गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को मिला है। रॉयल स्वीडिश एकेदमी ऑफ साइंसेस ने 9 अक्टूबर 2019 को इन विजेताओं के नाम की घोषणा की। तीनों वैज्ञानिकों को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका के लिए चुना गया है। इनके प्रयास से लीथियम आयन बैटरी की क्षमता दोगुनी हुई। अधिक उपयोगी होने से आज यह बैटरी मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में इस्तेमाल हो रही है। इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहीत की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा। 97 साल के गुडइनफ यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज विजेता होंगे।
Tags : नोबेल पुरस्कार पुरस्कार और सम्मान रसायन विज्ञान रसायन विज्ञान प्रश्नोत्तरी
Related Questions
Web Title : Rasayan Ka Nobel Puraskar 2019 Kise Mila