दुनिया का सबसे सस्ता शहर कौन सा है?

(A) सिंगापुर (सिंगापुर)
(B) कराकस (वेनेजुएला)
(C) चेन्नई (भारत)
(D) कराची (पाकिस्तान)

Answer : कराकस (वेनेजुएला)

दुनिया का सबसे सस्ता शहर कराकस, वेनेजुएला है। इकोनॉमिक्स इंटेलीजेन्स यूनिट (EIU) ने दुनियाभर में रहने के खर्च की वार्षिक सर्वे सूची 20 मार्च, 2019 को जारी की। इस सूची में दुनिया के सबसे सस्ते और सबसे महंगे शहरों को क्रमबद्ध तरीके से बताया गया है। जिसमें विश्व के 10 सबसे सस्ते शहर इस प्रकार है – कराकस (वेनेजुएला), दमिश्क (सी​रिया), ताशकंद (उज्जबेकिस्तान), अल्माटी (कजा​किस्तान), बेंगलुरु (भारत), कराची (पाकिस्तान), लागोस (नाइजीरिया), ब्यूनस आयर्स (अर्जेंटीना), चेन्नई (भारत) और नई दिल्ली (भारत)। जबकि हांगकांग और सिंगापुर के साथ पेरिस दुनिया के सबसे महंगे शहरों की रैंकिेंग में सबसे ऊपर आया है। विश्व के 10 सबसे महंगे शहर इस प्रकार है – सिंगापुर (सिंगापुर), पेरिस (फ्रांस), हांगकांग (चीन), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), जेनेवा (स्विट्जरलैंड), ओसाका (जापान), सियोल (दक्षिण कोरिया), कोपेनहेगन (डेनमार्क), न्यूयॉर्क (अमेरिका) और तेल अवीवी (इजराइल)।
Tags : करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी रोचक प्रश्नोत्तर
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Sasta Shahar