दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता टेक हब कौन बना है?

(A) म्यूनिक
(B) लंदन
(C) बेंगलुरु
(D) शंधाई

Answer : बेंगलुरु

Explanation : दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता टेक हब बेंगलुरु बना है। दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलाॅजी सेंटर के रूप में बेंगलुरु 2016 से लगातार बढ़त बनाये हुए है। इसका कारण है- वहां टेक टैलेंट की आसान उपलब्धता। बेंगलुरू के बाद दूसरे नंबर पर लंदन आता है। इसके बाद म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है। वहीं, छठवें नंबर पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में बेंगलुरु में निवेश 5.4 बिलियन डॉलर से बढ़कर साल 2020 में 7.2 बिलियन डॉलर हो गया। जबकि मुंबई 1.7 गुना बढ़कर 0.7 बिलियन डॉलर से 1.2 बिलियन डॉलर हो गई। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 2016 और 2020 के बीच तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई, जो 3.5 बिलियन डॉलर से बढ़कर 10.5 बिलियन डॉलर हो गई।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Duniya Ka Sabse Teji Se Badhta Tec Hab Kaun Bana Hai