गुड फ्राइडे 2020 में कब है?

(A) 13 नवंबर
(B) 05 अगस्त
(C) 21 सितंबर
(D) 10 अप्रैल

Answer : 10 अप्रैल

Explanation : गुड फ्राइडे 2020 में 10 अप्रैल को है। ईसाई धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया व मसीह ने प्राण त्यागे थे। उस दिन शुक्रवार का दिन था और इसी की याद में गुड फ्राइडे मनाया जाता है। अपनी मौत के ठीक तीन दिन बाद ईसा मसीह पुन: जीवित हो उठे और उस दिन रविवार था। इस दिन को ईस्टर संडे (Easter Sunday) कहते हैं। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहा जाता है। बाइबल के अनुसार, प्रभु ईसा जिस जगह पर सूली चढ़ाया गया है उस स्थान को गोलगोथा नाम से जाना जाता है। जहां से ईसा ने अपनी अंतिम सांसें ली थीं, यह एक ऊंचा टीला है। उन्होंने परमपिता परमेश्वर को पुकारते हुए कहा था, ‘हे पिता, मैं अपनी आत्मा तुझे सौंपता हूं।’ इतना कहते ही उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था।

ईसाई धर्म के अनुयायी इस दिन गिरजाघर में जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं। उनकी तीन घंटे तक क्रॉस पर भोगी गई पीड़ा को याद करते हैं। आपको बता दे कि गुड फ्राइडे प्रायश्चित्त और प्रार्थना का दिन है। इसलिए इस दिन गिरजाघरों में घंटियां नहीं बजाई जातीं बल्कि उसके स्थान पर लकड़ी के खटखटे से आवाज की जाती है। लोग ईसा मसीह के प्रतीक क्रॉस का चुंबन कर भगवान को याद करते हैं। गुड फ्राइडे पर विश्व भर के ईसाई चर्च में सामाजिक कार्यो को बढ़ावा देने के लिए चंंदा व दान देते हैं।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Good Friday Kab Hai