गुजरी महल कहां स्थित है?

(A) हिसार
(B) पानीपत
(C) भिवानी
(D) सोनीपत

Question Asked : HSSC Clerk Exam 2019

Answer : हिसार

Explanation : गुजरी महल हरियाणा के हिसार जिले में स्थित है, जिसे फिरोजशाह तुगलक द्वारा 1354 ई. में निर्मित किया गया था। यह ताजमहल की भांति प्रेस पर आधारित है। महल को फिरोजशाह तुगलक ने अपनी रानी गुजरी के लिए बनवाया था। यही कारण है कि इनका नाम भी फिरोजशाह किला व गुजरी महल रखा गया। इसमें काला पत्थर का प्रयोग किया गया है। किले का 80 फुट लंबा तथा इक्कीस फुट चौड़ा दीवान-ए-आम भी आकर्षण का केंद्र रहा है। इसके नीचे मौजूद चालीस खंभे इसे भव्यता प्रदान करते हैं। सामने के ऊंचे सिंहासन पर बैठ कर बादशाह दरबार लगाता था। तख्त (सिंहासन) के नीचे बना कुआं इस बात का पर्याय था कि अगर बादशाह अन्याय करेगा तो उसका तख्त टूट जाएगा और वह कुएं में गिर जाएगा। न्याय करते समय बादशाह मानते थे कि उससे बड़ी भी कोई शक्ति है।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी हरियाणा
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Gujri Mahal Kahan Sthit Hai