भारतीय राष्ट्रवाद के जनक कौन है?

Who is the father of Indian nationalism

(A) गोपाल कृष्ण गोखले
(B) बाल गंगाधर तिलक
(C) सुरेंद्रनाथ बैनर्जी
(D) राजा राममोहन राय

Answer : राजा राममोहन राय

Explanation : भारतीय राष्ट्रवाद के जनक राजा राममोहन राय (Raja Ram Mohan Roy) है। सामाजिक एवं धार्मिक आंदोलनों के सूत्रधार राजा राममोहन राय को भारत के नवजागरण का अग्रदूत, अतीत और भविष्य के मध्य सेतु, भारतीय राष्ट्रवाद के जनक, आधुनिक भारत के पिता, नव प्रभात के भोर का तारा, भारतीय राजनैतिक क्रांति के अग्रदूत, नवीन भारत के संदेश वाहक आदि माना जाता है। राजा राम मोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को ब्रिटिश शासित भारत के पूर्वी भाग के एक प्रांत बंगाल के राधानगर में उच्च जाति के एक संपन्न हिंदू जमींदार परिवार में हुआ था। उनके पिता रमाकांत रॉय हिंदुत्व के वैष्णव पंथ के अनुयायी थे और उनकी माता तारिणी देवी शैव पंत का अनुसरण करती थीं। इस प्रकार से अपने प्रारंभिक दिनों से ही, राममोहन हिंदुत्व बहुसंख्यक पंथों और उनके द्वारा उत्पन्न की गई जटिलताओं के प्रति जागरूक हो गए थे।

राजा राम मोहन राय उन्नीसवीं सदी में भारतीय सामाजिक सुधार आंदोलन के अगुआ थे। उस समय के उच्च जाति के हिंदुओं में सती जैसी घृणित प्रथा के विरुद्ध उनके अथक संघर्ष ने ब्रिटिश सरकार को विवश किया कि वह जागे, अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को पहचाने और इस प्रथा पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधान पारित करे। राय दूसरे सामाजिक सुधारों जैसे विधवा पुनर्विवाह और महिला शिक्षा के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध थे। इसके साथ ही समकालीन हिंदू समाज में दमनकारी प्रथाओं के उन्मूलन के लिए भी उन्होंने संघर्ष किया, जिसने एक नए धर्म, ब्रह्मो के उद्भव का मार्ग प्रशस्त किया। इस सबने उन्हें न केवल बंगाल के पुनर्जागरण काल का, बल्कि संपूर्ण रूप में स्वतंत्रता पूर्व के भारतीय सुधार आंदोलन का भी अग्रणी व्यक्तित्व बना दिया।
Tags : इतिहास प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Turkey Ke Rashtrapati Kaun Hai