हरियाली तीज कब है 2023, 2024, 2025, 2026, 2027

Answer : 19 अगस्त 2023, शनिवार

हरियाली तीज 2023 में 19 अगस्त दिन शनिवार को है। हरियाली तीज (Hariyali Teej) या श्रावणी तीज सावन माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज कहते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण है। आस्था, सौंदर्य और प्रेम का यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं झूला झूलती हैं, गाती हैं और खुशियां मनाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से सारे संकटों के बादल छंट जाते हैं और सुहागन महिलाओं को पति की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

हरियाली तीज के दिन क्रोध को अपने मन में न आने दें। विवाहित महिलाओं को मायके से आए वस्त्र ही धारण करने चाहिए, साथ ही शृंगार में भी वहीं से आई वस्तुओं का प्रयोग करें। हिंदू मान्यता के अनुसार जो कुंवारी कन्याएं इस व्रत को रखती हैं उनके विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। इस दिन पति या होने वाले पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान पूरे 16 शृंगार करके भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करें। हाथों में नई चूड़ियां, मेहंदी और पैरों में अल्ता लगाएं।

पूजा विधि : सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करने के बाद मन में पूजा करने का संकल्प लें। ...‘उमामहेश्वरसायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये’ मंत्र का जाप करें। पूजा शुरू करने से पूर्व काली मिट्टी से भगवान शिव और मां पार्वती तथा भगवान गणेश की मूर्ति बनाएं। फिर थाली में सुहाग की सामग्रियों को सजाकर माता पार्वती को अर्पण करें। ऐसा करने के बाद भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाएं। उसके बाद तीज की कथा सुनें या पढ़ें।

हरियाली तीज कब है?
हरियाली तीज 2023 : 19 अगस्त 2023, शनिवार
हरियाली तीज 2024 : 7 अगस्त 2024, बुधवार
हरियाली तीज 2025 : 27 जुलाई 2025, रविवार
हरियाली तीज 2026 : 15 अगस्त 2026, शनिवार
हरियाली तीज 2027 : 4 अगस्त 2027, बुधवार
हरियाली तीज 2028 : 24 जुलाई 2028, सोमवार
हरियाली तीज 2029 : 12 अगस्त 2029, रविवार
हरियाली तीज 2030 : 2 अगस्त 2030, शुक्रवार
हरियाली तीज 2031 : 22 जुलाई 2031, मंगलवार
हरियाली तीज 2032 : 9 अगस्त 2032, सोमवार
Tags : व्रत पर्व और त्यौहार
Related Questions
Web Title : Hariyali Teej Kab Hai