हरियाणा के शिक्षा मंत्री कौन है?

(A) जयप्रकाश दलाल
(B) कंवर पाल गुर्जर
(C) दुष्यन्त चौटाला
(D) रणजीत सिंह चौटाला

Answer : कंवर पाल गुर्जर

Explanation : हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर है। हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद 14 नवंबर, 2019 को राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इसमें भाजपा के कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर को शिक्षा मंत्री बनाया गया। यमुनानगर जिले की जगाधरी सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे कंवर पाल को पिछली सरकार में उन्हें स्पीकर पद दिया गया था। इनकी गिनती हरियाणा के बड़े भाजपा नेताओं में होती है। कंवर पाल 1990 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की। वे दो बार यमुनानगर जिले के महासचिव भी रह चुके हैं। 1991 में छछरौली विधानसभा से पहला चुनाव लड़ा। कंवरपाल गुर्जर का जन्म 8 मई 1960 को यमुनानगर के बहादुरपुर गांव में हुआ। इनका साधारण किसान परिवार से ताल्लुक है।हरियाणा कैबिनेट में छह कैबिनेट तथा चार राज्य मंत्रियों को स्थान दिया गया है। इन मंत्रियों को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने चण्डीगढ़ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें 8 मंत्रि भारतीय जनता पार्टी (BJP) तथा 1-1 मन्त्री जननायक जनता पार्टी (JJP) तथा निर्दलीय है।
Tags : हरियाणा हरियाणा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Haryana Ke Shiksha Mantri Kaun Hai